PG entrance examinations will be held from September 6

छह सितंबर से होंगी पीजी प्रवेश परीक्षाएं, यहां देखें पूरा कार्यक्रम|

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बुधवार को सुबह ही स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया। यह प्रवेश परीक्षाएं छह से 13 सितंबर तक होंगी। इसका समय सुबह 11 से 12.30 बजे और दोपहर में तीन से शाम 4.30 बजे तक होगा।

ये है प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम

छह सितंबर: सुबह 11 से 12.30 बजे तक एलएलबी, दोपहर तीन से 4.30 बजे तक साइकोलाजी, एमए/एमएससी इन योगा, एमवीए/एमएफए।

सात सितंबर: सुबह 11 से 12.30 बजे तक डिफेंस स्टडीज, हिन्दी, मेडिवियल एंड मार्डन इंडियन हिस्ट्री, फिलोसफी, बीपीएड, दोपहर तीन से शाम 4.30 बजे तक केमेस्ट्री/फार्मासूटिकल केमेस्ट्री, फूड प्रॉसेसिंग एंड फूड टेक्नोलाजी, जियोलाजी, पालीटिकल साइंस।

आठ सितंबर: सुबह 11 से 12.30 बजे तक एलएलएम, दोपहर तीन से 4.30 बजे तक बाटनी/प्लांट साइंस/ माइक्रोबायोलाजी,MA इकोनॉमिक्स।

नौ सितंबर: सुबह 11 से 12.30 बजे तक एनसियंट इंडियन हिस्ट्री एंड आर्कियोलाजी,M.COM एप्लाइड इकोनामिक्स, एप्लाइड जियोलाजी, बीएलआइएससी, बायोकेमेस्ट्री, सीसीजेए, होम साइंस, पब्लिक हेल्थ, एमपीएड। दोपहर तीन से शाम 4.30 बजे तक एंथ्रोपालिजी, बायोकेमेस्ट्री, M.COM कामर्स, कम्प्यूटर साइंस, ज्योर्तिविज्ञान, पब्लिक हेल्थ (कम्प्यूनिटी मेडिसिन)।

10 सितंबर: सुबह 11 से 12.30 बजे तक इंग्लिश, फॉरेन साइंस, हास्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, मैथमेटिक्स, एजुकेशन। दोपहर तीन से शाम 4.30 बजे तक इन्वायरमेंटल साइंस, जियोग्राफी, जर्नलिज्म एंड मास कम्प्यूनिकेशन, फिजिक्स/ रेनेवल एनर्जी, एमएलआइएससी।

11 सितंबर: सुबह 11 से 12.30 बजे तक पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एमएड। दोपहर तीन से शाम 4.30 बजे तक सोशल वर्क, जूलॉजी।

13 सितंबर: सुबह 11 से 12.30 बजे तक सोशियोलाजी, स्टैटिस्टिक्स। दोपहर तीन से शाम 4.30 बजे तक एमबीए/एमटीटीएम।

इन विषयों में नहीं होंगी प्रवेश परीक्षाएंः आचार्य, अरब कल्चर, अरेबिक, बिजनेस इकोनॉमिक्स, कम्पोजिट/ वेस्टर्न हिस्ट्री, फ्रंच, लिंग्विस्टिक, पर्शियन, संस्कृत, उर्दू, वूमन स्टडीज, बायोस्टैटिस्टिक्स (एमए एंड एमएससी), मास कम्प्यूनिकेशन इन साइंस एंड टेक्नोलाजी, पापुलेशन स्टडीज एंड पब्लिक पालिसी एंड गर्वनेंस।

Source: Dainik Jagran

Similar Posts