104 वर्ष पुराने शिया पीजी कालेज को पहली बार NAAC में मिला A ग्रेड, 5 साल के लिए होगा मान्य!

104 वर्ष पुराने शिया पीजी कालेज को पहली बार NAAC में मिला A ग्रेड, 5 साल के लिए होगा मान्य!

Shia PG College शिया पीजी कालेज की स्थापना 1919 में हुई थी। पहली बार कालेज ने अपना नैक मूल्यांकन कराया है। इसके लिए छह महीने से ज्यादा समय से कालेज प्रशासन तैयारियों में जुटा था। तैयारियों को परखने के लिए मॉक विजिट कराकर कमियां भी दूर कराई गई थीं।

शहर के 104 साल पुराने शिया पीजी कालेज को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) ने ए ग्रेड दिया है। बीते 19 व 20 अक्टूबर को नैक की पियर टीम ने कालेज का दौरा कर विभागों, कार्यालय से लेकर सभी चीजें देखी थीं। बुधवार को सुबह नैक की ओर से कालेज को नैक में ए ग्रेड मिलने की जानकारी दी गई, जिसके बाद कालेज के प्राचार्य से लेकर सभी ने एक दूसरे को बधाई दी।

शिया पीजी कालेज की स्थापना 1919 में हुई थी। पहली बार कालेज ने अपना नैक मूल्यांकन कराया है। इसके लिए छह महीने से ज्यादा समय से कालेज प्रशासन तैयारियों में जुटा था। तैयारियों को परखने के लिए मॉक विजिट कराकर कमियां भी दूर कराई गई थीं। बीते 19 व 20 अक्टूबर को नैक टीम में शामिल गुजरात नेशनल ला विश्वविद्यालय, गांधीनगर के निदेशक, प्रो संजीवी सांथाकुमार, मेंबर कोआर्डिनेटर व एमईएस अबासाहेब गरवारे महाविद्यालय, पूणे के प्राचार्य प्रो. पंधारीनाथ बुचाड़े ने विभागों, कार्यालय से लेकर सभी व्यवस्थाएं, सुविधाओं को देखा और परखा था।

कालेज के प्राचार्य प्रो. शबीहे रज़ा बाकरी ने बताया कि हमें नैक से ए प्लस ग्रेड की उम्मीद थी। लेकिन ए ग्रेड मिलना भी कालेज के लिए बड़ी उपलब्धि है। हम इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षण, गर्वनेंस सहित कई चीजों में काफी बेहतर रहे। वहीं, शोध के क्षेत्र में कुछ कमी रही। हमारी कोशिश है कि अगले मूल्यांकन तक हम अपनी जो भी कमियां रहीं, उन्हें दूर कर लेंगे। कालेज के मीडिया प्रभारी डा. प्रदीप शर्मा ने बताया कि कालेज को ए ग्रेड मिलना बड़ी उपलब्धि है। हमनें तैयारियों में काफी बेहतर करने की कोशिश की। आगे भी अच्छा करने का प्रयास करेंगे। छात्र सुविधाओं से लेकर शिक्षण व्यवस्था सहित चीजों में भी सुधार आएगा।

Similar Posts