LU Tablet Distribution 15 Nov 2026: Student List, Bus Number & Instructions | Digishakti Yojana
Lucknow University Tablet Distribution 2026: लखनऊ विश्वविद्यालय ने Digishakti Yojana के तहत 15 नवंबर 2026 (रविवार) को होने वाले Tablet Distribution की Student List और Bus Number जारी कर दिया है। कुल 5,679 students को 143 बसों से राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल, लखनऊ ले जाया जाएगा, जहाँ माननीय मुख्यमंत्री जी के कर-कमलों द्वारा टैबलेट बाँटे जाएँगे। इस article में आपको list, bus number, जरूरी instructions और FAQ सब एक जगह मिलेगा।
⚠️ Important: यह Phase-1 list सिर्फ University of Lucknow main campus के students की है। Affiliated colleges के students की list अलग से, अपने college के through आएगी। Tablet लेने से पहले Aadhaar e-KYC जरूरी है (process नीचे दिया है)।
LU Tablet Distribution 15 Nov 2026: एक नज़र में
| Scheme | Digishakti Yojana (UP Government) |
| University | University of Lucknow (Nodal: Dr. R. B. Singh, Department of Physics) |
| Distribution Date | 15 November 2026 (Sunday) |
| Venue | राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल, लखनऊ |
| Total Students | 5,679 |
| Total Buses | 143 (LU001 से LU143) |
| Notice Date | 13 November 2026 |
Course-wise कितने Students को Tablet मिलेगा?
| Course | Students |
|---|---|
| B.A. (NEP) | 1,133 |
| B.Com. (NEP) | 828 |
| B.Sc. (NEP) | 817 |
| B.Tech | 516 |
| LL.B. (5 Years) | 448 |
| BBA | 284 |
| M.A. | 239 |
| B.Com. (Hons) | 202 |
| BCA | 192 |
| LL.B. (3 Years) | 173 |
| B.Pharma | 168 |
| M.Sc. | 122 |
| BVA | 121 |
| MBA | 117 |
| Others (MPH, MHHCA आदि) | बाकी |
List में अपना नाम और Bus Number कैसे Check करें?
- ऊपर दिए button से Tablet Distribution List PDF download करें।
- PDF खोलकर Ctrl+F (mobile में Search icon) दबाएँ और अपना Enrollment Number या नाम type करें।
- अपनी row में सबसे दाईं ओर Bus No. (जैसे LU001, LU038, LU142) note कर लें।
- 15 नवंबर को उसी बस में बैठें जो आपके नाम के सामने लिखी है, किसी दूसरी बस में नहीं।
15 नवंबर को क्या-क्या साथ ले जाना है? (Important Instructions)
- University ID Card और Aadhaar Card (original) जरूर रखें।
- Notice के अनुसार सिर्फ उन्हीं students को tablet मिलेगा जिनका नाम list में है और जो 15 नवंबर को कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
- बसों की timing और pickup point की जानकारी University की website और अपने Department से लें, और समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुँचें।
- Department द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
- पानी की बोतल और हल्का नाश्ता साथ रखें, कार्यक्रम लंबा चल सकता है।
⏰ Tablet तो मिल गया, Semester Exam की तैयारी?
LU के Semester III और Semester V के exams 17–18 नवंबर 2026 से शुरू हो रहे हैं (BA Sem III/V: 17 Nov, BCom Sem III/V: 18 Nov, BSc Sem III: 17 Nov)। अब पूरी किताब पढ़ने का समय नहीं है, अब सिर्फ Important Questions और Short Notes पढ़ने का समय है।
- ⭐ हर paper के Important Questions
- 📝 Short Notes, 2 घंटे में unit revise
- 🎥 Video Classes (Hindi + English)
- 💬 Doubt Group, रात तक जवाब
BA | BCom | BSc | BBA | BA LLB, Semester III & V का पूरा course सिर्फ ₹149 में। Semester I course ₹349 (exam 28 Nov से)।
Digishakti Aadhaar e-KYC (Registration) Process: Step by Step
Digishakti में student को कहीं अलग से registration/apply नहीं करना होता, आपका data University/College खुद portal पर upload करता है। लेकिन शासनादेश (27/08/2024) के अनुसार tablet मिलने से पहले हर student का Aadhaar e-KYC (MeriPehchaan portal से) पूरा होना जरूरी है। अगर आपने अभी तक नहीं किया है तो आज ही कर लें, इसमें 5 मिनट लगते हैं।
- digishakti.up.gov.in खोलें और ऊपर “e-KYC through MeriPehchaan Portal” button पर click करें (direct link: aadhaar.digishaktiup.in)।
- Search Student Details page पर University (University of Lucknow), College/Institute, अपना Enrollment Number और Captcha भरकर Search दबाएँ।
- आपकी details दिखेंगी। अगर Aadhaar e-KYC Status: Pending है तो “Verify through the Login Using e-Pramaan MeriPehchaan” button दबाएँ। (अगर message आए “Your data verification is under process”, तो आपका data अभी Department level पर lock होना बाकी है, कुछ दिन बाद दोबारा try करें।)
- आप MeriPehchaan पर redirect होंगे। पहले से account है तो Sign-In करें, नहीं तो “New user? Signup for MeriPehchaan” पर click करें।
- Mobile Number डालें → Generate OTP → OTP से verify करें।
- Details भरें, Terms & Conditions accept करें और Sign-Up दबाएँ।
- अब Aadhaar e-KYC page खुलेगा: Aadhaar number डालें, OTP medium (Mobile या Email) चुनें और “Verify through e-KYC” दबाएँ।
- Aadhaar से linked mobile/email पर आया OTP डालें और Verify करें। Success message आएगा।
- वापस Search Student Details page पर Status “Verified” दिखेगा। अब आपका data Institute → District Nodal Officer तक device allotment के लिए आगे बढ़ेगा।
अगर Status “Failed” दिखे: इसका मतलब portal पर आपका Name / Gender / Date of Birth Aadhaar से match नहीं कर रहा। अपने Department / Institution Nodal Officer से portal की details ठीक करवाएँ (या Aadhaar में सुधार कराएँ)। Correction के बाद data दोबारा verify → approve → lock होगा, फिर आप e-KYC कर पाएँगे।
Digishakti Yojana क्या है?
Digishakti Yojana उत्तर प्रदेश सरकार की योजना है जिसके तहत UG/PG, Technical और Professional courses के students को free Tablet दिया जाता है (शासनादेश 25/07/2025 के बाद अब सिर्फ Tablet, smartphone नहीं), ताकि online classes, study material और career resources तक उनकी पहुँच आसान हो। Lucknow University के students को यह tablet इसी योजना के तहत मिल रहा है। Tablet मिलने के बाद उसमें LUUPDATE App install करके आप अपने semester के notes, video classes और mock tests सीधे tablet पर पढ़ सकते हैं।
Digishakti portal की press release के अनुसार यह योजना माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में शुरू हुई, जिसके तहत प्रदेश के 68 लाख से अधिक students (UG/PG, Technical, Medical, Nursing, Skill Development आदि) को device देने की योजना है। Universities और Colleges द्वारा portal पर पात्र students का data feed करने के बाद ही वितरण होता है, इसलिए student को कहीं registration या आवेदन करने की जरूरत नहीं है और पूरी प्रक्रिया में student के लिए कोई login ID भी नहीं बनाई जाती। Data में गड़बड़ी हो तो अपने college/department के Nodal Officer को बताएँ; tablet की status के updates आपको SMS से मिलते रहेंगे।
FAQ: LU Tablet Distribution 2026
Q1. मेरा नाम list में नहीं है, क्या करूँ?
यह list पहले चरण की है। अपने Department / Nodal Officer (Department of Physics, LU) से संपर्क करें और Digishakti portal पर अपना enrollment status check करवाएँ। आगे की list जारी होने पर LUUPDATE App और Telegram channel पर सबसे पहले update मिलेगा।
Q2. अगर मैं 15 नवंबर को नहीं जा पाया तो?
Notice के अनुसार list में शामिल students को 15 नवंबर को कार्यक्रम में उपस्थित रहना अनिवार्य है। अनुपस्थित रहने पर tablet बाद में मिलेगा या नहीं, इसकी जानकारी University ही देगी, इसलिए कोशिश करें कि जरूर पहुँचें।
Q3. Bus कहाँ से मिलेगी?
बसें University परिसर से राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के लिए जाएँगी। सही pickup point और reporting time अपने Department से confirm करें। आपकी बस का number list में आपके नाम के सामने लिखा है।
Q4. मैं affiliated college (KKC, Shia, NDC, Christian, Navyug आदि) का student हूँ, मुझे कब मिलेगा?
यह Phase-1 list सिर्फ LU main campus की है। College students की list अलग phase में, आपके college के through आएगी। अपने college office से confirm करें कि आपका data Digishakti portal पर upload हुआ है, और e-KYC पहले से पूरा कर लें। List आते ही LUUPDATE Telegram पर सबसे पहले मिलेगी।
Q5. Phase 1 में कौन-कौन से students हैं?
List के अनुसार Phase 1 में LU campus के session 2024-25 (करीब 2,957) और 2025-26 (करीब 2,269) के students हैं, साथ ही 5-year LLB, BVA, B.Pharma जैसे लंबे courses के 2022-23 / 2023-24 batch भी। अगर आप इनमें हैं और नाम नहीं है, तो e-KYC status और Department से data verification check करें।
Q6. Tablet मिलेगा या Smartphone? कौन सा model?
शासनादेश 25/07/2025 के बाद योजना में सिर्फ Tablet दिया जा रहा है। Model University ने नहीं बताया; Digishakti portal पर Samsung Galaxy Tab A7 Lite, Lava और Acer tablets listed हैं। Tablet पूरी तरह free है, कोई fees नहीं लगती।
Q7. मुझे पहले किसी course में Digishakti का phone/tablet मिल चुका है, क्या दोबारा मिलेगा?
नहीं। शासनादेश 22/08/2024 के अनुसार जिस student को किसी course अवधि में device मिल चुकी है, उसे दूसरे course में दोबारा device नहीं दी जाती।
Q8. Tablet के साथ Semester exam की तैयारी कैसे करूँ?
Tablet में LUUPDATE App install करें। Semester III & V के Important Questions, Short Notes और Video Classes सिर्फ ₹149 में उपलब्ध हैं। Exam 17 नवंबर से शुरू हैं, इसलिए आज ही शुरू करें।
LU की हर Update सबसे पहले पाएँ
- 📲 LUUPDATE App (1 लाख+ downloads)
- 📢 Telegram: t.me/luupdatenews
- ▶️ YouTube: LU Update (82K+ subscribers)
- 📞 WhatsApp Support: 8400122296
Source: University of Lucknow, Department of Physics, कार्यालय ज्ञाप दिनांक 13.11.2026 (Tablet Distribution Notice on 15 Nov 2026)। Students को सलाह है कि किसी भी बदलाव के लिए lkouniv.ac.in देखते रहें।
