शिया पीजी कॉलेज में बीए,बीएससी,बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के लिए 17 सितम्बर तक दिया फीस जमा करने का मौका। पहली मेरिट में आने वालों के लिए बढ़ाई तिथि।

लखनऊ दिनांक-10.09.2021 शिया पी0 जी0 कालेज, लखनऊ ने स्नातक (यू0जी0) स्तर पर बी0ए0/बी0एससी0/बी0काॅम0 सत्र 2021-22 में प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए जारी की गई पहली मेरिट लिस्ट में चयनित अभ्यर्थियों को फीस जमा करने की अंतिम तिथि को विस्तारित करते हुए 17 सितम्बर कर दी गई है।

मेरिट सूची को महाविद्यालय के एडमिशन पोर्टल https://t.co/dNSPsmcJbY अथवा महाविद्यालय की वेबसाइट https://t.co/MsWbpYpcWO पर जाकर देखा जा सकता है।

बी0ए0/बी0एससी0/बी0काॅम0 प्रथम सेमेस्टर में 
प्रवेश के लिये प्रथम मेरिट सूची के सभी चयनित अभ्यर्थी 
अपना प्रवेश शुल्क महाविद्यालय के एडमिशन पोर्टल https://t.co/dNSPsmcJbY पर जाकर HDFCBank में आॅनलाइन विधि से दिनांक 17 सितम्बर तक जमा कर दें।

काउंसिलिंग की प्रक्रिया लखनऊ विश्वविद्यालय से नए विस्तृत दिशा-निर्देश (गाइडलाइन) दि 14 सितम्बर को प्राप्त हो जाने के बाद घोषित की जाएगी, तब तक चयनित अभ्यर्थी फीस 
जमा करके अपनी सीट लाॅक करा लें।

Similar Posts