अब सेमेस्टर परीक्षाएं इस आधार पर होगी पूरी जानकारी एक साथ|

एतत्द्वारा लखनऊ विश्वविद्यालय एवं सहयुक्त महाविद्यालय कोे सूचित किया जाता है कि सत्र 2021-22 की सेमेस्टर दिसम्बर 2021 की परीक्षाओं के सम्बन्ध में आहूत की गयी परीक्षा समिति की बैठक में निम्नवत् निर्णय लिया गयाः

सत्र 2021-22 की विषम सेमेस्टर दिसम्बर 2021 की परीक्षाऐं विश्वविद्यालय नियमानुसार थ्योरी आधारित करायी जायेगी। कोविड-19 के दृष्टिगत परीक्षाओं में यूनिट व्यवस्था समाप्त कर सम्पूर्ण प्रश्नपत्र में 10 प्रश्न में से कोई 5 प्रश्न पत्र हल किये जाने की सुविधा प्रदान की गयी तथा पूर्णाक एवं समय पूर्ववत् रखा जायेगा।

सत्र 2021-22 की विषम सेमेस्टर दिसम्बर 2021 की परीक्षाऐं (प्रथम सेमेस्टर को छोड़कर) अन्य सेमेस्टर की परीक्षाऐं दिसम्बर 2021 एवं जनवरी 2022 में सम्पन्न करायी जायेगी।

कोविड-19 के दृष्टिगत सत्र 2019-20 एवं 2020-21 में प्रोन्नत किये गये छात्रों को विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व निर्धारित नियमों के अनुसार अंकसुधार की सुविधा प्रदान की जायेगी।

परीक्षा नियंत्रक

Similar Posts