2027-28 से LU के सभी Colleges में 4-Year UG: 4th Year में Research/Honours का विकल्प, CGPA की शर्त खत्म
लखनऊ विश्वविद्यालय ने घोषणा की है कि सत्र 2027-28 से सभी सम्बद्ध (affiliated) colleges में 4-वर्षीय UG (NEP) पाठ्यक्रम लागू होगा। अभी तक 4th year सिर्फ विश्वविद्यालय परिसर में उपलब्ध था।
4th Year में क्या मिलेगा?
- Honours with Research — research project के साथ
- Honours — विषय में विशेषज्ञता
- Entrepreneurship / Vocational — skill और internship आधारित
विद्या परिषद की समिति ने यही 3 विकल्प campus students के लिए भी सुझाए हैं (Amar Ujala, 12 Oct)।
CGPA की बाध्यता खत्म
पहले 4th year में जाने के लिए न्यूनतम CGPA की शर्त थी — principals की बैठक में कुलपति प्रो. जे.पी. सैनी ने इसे खत्म करने की घोषणा की। यानी 3 साल पूरा करने वाला कोई भी student 4th year में जा सकेगा।
Colleges के लिए
LU ने colleges के लिए LURN registration की तिथि भी बढ़ाई और कई colleges को BEd/BCA की 60+50 सीटें बढ़ाने की मंज़ूरी दी। 2 credit का online course (SWAYAM/MOOC) UG students के लिए अनिवार्य रहेगा।
LU की हर खबर सबसे पहले — LUUPDATE App Download करें | Semester courses: semester.luupdate.com
स्रोत: University of Lucknow – “University in News” media coverage (Hindustan Times, Hindustan, Amrit Vichar, Voice of Lucknow – 4 & 12 Oct 2026). जानकारी समाचार पत्रों की रिपोर्ट पर आधारित है; आधिकारिक पुष्टि के लिए lkouniv.ac.in देखें।
